दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा Airport, 400 गेट, 5 रनवे और 26 करोड़ यात्रियों की क्षमता

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ UAE के दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इसका नाम अल मखतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। अल जजीरा के मुताबिक इसे बनाने में 35 अरब डॉलर, यानी करीब 2.92 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने रविवार को सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नया एयरपोर्ट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 गुना बड़ा होगा। हर साल यहां से 26 करोड़ पैसेंजर यात्रा करेंगे। यह प्रोजेक्ट दुबई के अल मखतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू होगा। यहां 5 पैरेलल रनवे होंगे, यानी एक साथ 5 विमान यहां से टेकऑफ या लैंड कर सकेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 400 टर्मिनल गेट होंगे।

प्रधानमंत्री ने बताया कि नए एयरपोर्ट के डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है। इस एयरपोर्ट का कुल एरिया 70 स्क्वायर किमी होगा। अगले 10 साल में इसे बनाने का टारगेट रखा गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशन को नए अल मखतूम हवाई अड्डे पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत दुबई साउथ में एयरपोर्ट के चारों ओर एक पूरा शहर बसाया जाएगा। इससे 10 लाख लोगों के हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम भी पूरा होगा। दुबई एयरपोर्ट इस वक्त दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। साल 2022 में इस एयरपोर्ट से करीब 6.6 करोड़ यात्री गुजरे थे।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games Руководство по играм.441 (3)

Казино Sultan Games - Руководство по играм ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.360

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Sugar Rush: Analisi della Popolarità del Gioco da Casinò di Pragmatic Play in Italia

 Nel panorama dei giochi online‚ Sugar Rush di Pragmatic Play si distingue per la sua grafica accattivante e meccaniche innovative che attraggono molti giocatori...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here