hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

दुनिया के कुछ एरिया ऐसे हैं जहां ब्लू जोन डाइट फॉलो की जाती है आईए जानते क्या है ब्लू जोन डाइट? 

लाइफस्टाइल की बढ़ती बीमारियों के बीच ब्लू जोन डाइट फॉलो करना जरूरी है 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं, दिन में 10,000 स्टेप चलने का रूल बनाते हैं तो कभी जिम या होम एक्सरसाइज रूटीन भी फॉलो करते हैं। लाइफस्टाइल की बढ़ती बीमारियों के बीच ऐसा करना जरूरी भी है लेकिन दुनिया के कुछ एरिया ऐसे हैं जहां ब्लू जोन डाइट फॉलो की जाती है। यह डाइट उन्हें लंबा जीवन देती है और अच्छी सेहत भी, जापान का ओकिनावा, इटली का सार्डिनिया, कोस्टा रिका का निकोया, ग्रीस का इकारिया और कैलिफोर्निया का लोमा लिंडा, दुनिया के वो क्षेत्र हैं जिन्हें ब्लू जोन कहा जाता है। इन्हीं क्षेत्रों में जो डाइट फॉलो की जाती है, उन्हें ब्लू जोन डाइट कहते हैं। यह एक खास तरह का खानपान है, इसमें प्लांट बेस्ड फूड्स जैसे- फल, सब्जियां, बीन्स, नट्स, साबुत अनाज और दलहन शामिल होते हैं।

इसके अलावा, इस तरह की डाइट में मछली और अंडे जैसे लीन प्रोटीन्स भी होते हैं। ये सभी फूड्स विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर की बीमारियों से लड़ने और लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जान लेने वाली बात यह है कि रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स इस डाइट का हिस्सा नहीं है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =

Back to top button