ED की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी ज़ब्त, यह रकम जेल में बंद ठग सुकेश ने गिफ्ट की थी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ 27 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह रकम ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट की थी। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के पास इतनी रकम की एक FD है, जिसे ED ने जब्त कर लिया है।

एक्ट्रेस से ED की टीम तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है। उनसे तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई है। उनके खिलाफ ED लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है। 5 दिसंबर 2021 को देश से बाहर जाने की कोशिश करते हुए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।

ED सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था। चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं। ED सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस के लिए दिल्ली से मुंबई और फिर यहां से चेन्नई जाने की चार्टर्ड फ्लाइट को भी सुकेश ने बुक करवाया था। एक्ट्रेस के कुछ फाइव स्टार होटल में रुकने का खर्च भी सुकेश ने ही उठाया था। ED को दोनों के बीच तीन बार हुई मुलाकात की पुख्ता जानकारी मिली है, इसी को लेकर एक्ट्रेस से पूछताछ की जा रही है। यह मुलाकात सुकेश के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद हुई थी।

सुकेश ने यह भी दावा किया है कि वह जैकलीन के साथ रिलेशन में रहा है। उसके इस दावे की पुष्टि दोनों की कुछ तस्वीरें करती हैं। इनमें एक्ट्रेस और चंद्रशेखर बेहद करीब नजर आ रहे हैं। ED के मुताबिक, यह तस्वीरें एक फाइव स्टार होटल की हैं। हालांकि, जैकलीन ने जांच एजेंसीज के सामने ऐसे किसी भी रिलेशन से इनकार किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस से सुकेश ने तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई बार फोन पर बात की है। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ED की एक टीम तिहाड़ जेल का दौरा भी कर चुकी है।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom 2025.871

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom (2025) ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.624 (2)

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here