hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

ईरानी राष्ट्रपति बोले– अमेरिकी राष्ट्रपति को हमारे परमाणु अधिकारों को रोकने का कोई हक नहीं :हम युद्ध नहीं चाहते, सिर्फ आत्मरक्षा कर रहे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के परमाणु अधिकारों को रोकने का कोई हक नहीं है।

ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, पजशकियान कहा, “ट्रम्प कहते हैं कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता, लेकिन यह नहीं बताते कि किस जुर्म में। वह कौन होते हैं किसी देश को उसके अधिकारों से वंचित करने वाले?”

पजशकियान का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीजफायर की समय सीमा खत्म होने वाली है। अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में अभी भी गतिरोध बना हुआ है। दोनों के बीच मतभेद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण को लेकर हैं।

पजशकियन ने दोहराया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है। सिर्फ आत्मरक्षा में कदम उठा रहा है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर नागरिक ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

इससे पहले ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर ने कहा था कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। हालात कभी भी बिगड़ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 14 =

Back to top button