इजरायल पर ईरान के हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, टेक शेयर धराशायी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद क्रूड ऑयल की कीमत 4% तक बढ़ गई है। इस वजह से ऑयल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ऑयल की कीमतों में तेजी जारी रहती है तो यह भारतीय इकोनॉमी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

इसकी वजह यह है कि भारत ऑयल की अपनी ज्यादातर जरूरत इंपोर्ट से पूरी करता है। ईरान के हमलों के बाद इजराइल ने बदला लेने की धमकी दी है। उसने कहा है कि ईरान को इन हमलों की बड़ी कीमत चुकानी होगी। ऐसे में आगे क्रूड में और तेजी आ सकती है।

क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से भारत में बढ़ जाती है महंगाई एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्रूड ऑयल की कीमत हर 10 डॉलर बढ़ने पर भारत में इन्फ्लेशन यानी महंगाई 0.3% बढ़ जाती है। वहीं करेंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) 12.5 बिलियन डॉलर बढ़ जाता है। यह GDP के करीब 43 बेसिस प्वाइंट्स के बराबर है।

भारत में लोगों की पर्चेजिंग पावर पर भी पड़ता है असर ऑयल महंगा होने से इंडिया में लोगों की पर्चेजिंग पावर पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह यह है कि लोगों को ट्रांसपोर्टेशन पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है। साथ ही इससे गुड्स और सर्विसेज की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।

ईरान रोजाना 17 लाख बैरल ऑयल का एक्सपोर्ट करता है एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल महंगा होने से भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करने होंगे। इससे रुपया कमजोर होगा। ईरान रोजाना 17 लाख बैरल ऑयल का एक्सपोर्ट करता है। वह ऑयल प्रोड्यूसर देशों के ऑर्गेनाइजेशन OPEC का मेंबर है।

ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक स्थित है, जहां से ऑयल की काफी ज्यादा सप्लाई गुजरती है। सऊदी अरब, कतर और यूएई जैसे बड़े ऑयल प्रोड्यूसर देश ऑयल के एक्सपोर्ट के लिए इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं।

दुनिया में ऑयल की सप्लाई में OPEC देशों की हिस्सेदारी 40% दुनिया में ऑयल की सप्लाई में OPEC देशों की हिस्सेदारी करीब 40% है। OPEC के फैसले का सीधा असर ऑयल की कीमतों पर पड़ता है। अगर लंबे समय तक ऑयल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो इससे भारत जैसे कई उभरते देशों के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino Inhaltsverzeichnis ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.1343

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here