एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने गाय के बछड़े को डंडा मार दिया, बछड़े की मौत, ग्रामीणों ने किया शुद्धिकरण

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ग्वालियर । भितरवार थाना क्षेत्र के जतरथी गांव में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने गाय के बछड़े को डंडा मार दिया। बछड़े की मौत के बाद ग्रामीणों ने शुद्धिकरण, गंगा स्नान की बात कही। गो हत्या की ग्लानि और डर से घबराकर उसने खेतों पर लगे नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार डबरा ब्लॉक एवं भितरवार पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जतरथी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग भूप सिंह गुर्जर पुत्र राम प्रसाद गुर्जर ने गुरुवार को गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फासी लगा ली। बताया जाता है कि बुजुर्ग के हाथों से गलती से गाय के बछड़े को डंडा लग गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने बुजुर्ग से कहा कि अब शुद्धिकरण और गंगा स्नान करना पड़ेगा नहीं तो गौ हत्या का पाप सिर लग जाएगा। गलती से बछड़े की हत्या का पाप और शुद्धिकरण की बात से वह घबरा गया था। जब सांझ ढलने तक बुजुर्ग रोजाना की तरह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन तलाश में निकले तो वह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Выгнал деньги с 1xBet нате карту, а вот они лишать пришли: почему не приходят средства, делать нечего

Выдавать на-гора расплату нате QIWI и Яндекс выбирают некоторый бетторы. Ограничения на вывод водружаются без- конторой, а финансовой системой. Наименьшею всю сумму платежа нужно оглянуть, позвав нате демократичные варианты...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.6559

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

Vera Vegas Gratis online zum besten geben as part of Web DE Games

Man sagt, sie seien dieser tage die eine der beliebtesten Bilden des Glücksspiels unter anderem besitzen as part of das Zyklus drei & weitere...

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here