एक बार फिर साथ में नजर आएंगे प्रभास और अनुष्का

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं, उनकी फिल्म बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। ऐसे में अब जल्द ही फैंस की यह इच्छा पूरी होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने- माने फिल्म निर्देशक मारुती की आने वाली फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हामी भर दी है। वहीं, डायरेक्टर की इस फिल्म में प्रभास भी काम करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल दीवाली या दशहरा पर इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म बाहुबली को तो दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Užijte si to na internetu hned teď!

Zatímco hra pokračuje, musíte se rozhodnout, zda si vyberete peníze, nebo vydržíte pro potenciálně velké výhody. Největším cílem je pokusit se získat zlatá vejce,...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2765

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

– онлайн казино и покер рум.1391

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here