एक महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती, नजदीकी बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहे, अब युवक शादी के लिए मुकर गया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि।  भोपाल में पति से अनबन होने के बाद निशातपुरा क्षेत्र में अपने मायके में रह रही एक महिला का इंस्टाग्राम पर एक युवक से परिचय हो गया। नजदीकी बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने भी लगे। पिछले दिनों महिला ने लिव इन पार्टनर पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो वह मुकरने लगा। इस बीच महिला को पता चला कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने का प्रयास कर रहा है। इस पर महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी रहै। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली 24 वर्षीय महिला गृहिणी है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति द्वारा मारपीट करने के कारण वह अपने मायके में आकर रहने लगी। करीब दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर सियाकुंड, रायसेन में रहने वाले शेखर लोधी से दोस्ती हुई थी। महिला ने अपनी शादी और पति को छोड़ने की बात बताई। इसके बाद युवक उसे फरवरी 2022 में शांति नगर करोंद में रहने वाले अपने दोस्त के घर लेकर पहुंचा। वहां उसने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसी मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। शेखर ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। हाल ही में महिला को पता चला कि शेखर किसी अन्य युवती के संपर्क में है और उससे बात करता है। इस बात पर आपत्ति जताते हुए उसने शेखर पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में शेखर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Janubiy Afrika: Bonuslar va siz reklama talablari uch yuz dollar +250 FS ball olasiz.

Biz mutlaq minimal depozitlar sonini topishga qiynalgan edik, shuning uchun biz odamlarga o'zimizning minimal qo'yiladigan kazino raqamimizni qabul qilishlarini ko'rsatmoqdamiz. Depozitsiz bonuslar aslida reklama...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Anbieter Mit Deutscher Lizenz 2025"ContentLive On Line Casino Spiele: Online Different Roulette Games Und Blackjack Im FokusDie SpielauswahlTop Online Casinos Müssen Diese Kriterien Im...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznieChcesz wiedzieć, jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie? Proces wypłaty środków jest prosty,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here