एक महिला को जिंदा जलाने का मामला, महिला को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया, आरोपित जेठ फरार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि विदिशा | जिले के सिरोंज कस्बे में स्थित ग्राम गरेठा में शुक्रवार सुबह एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के जेठ पर है। महिला को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया है, वहीं घटना के बाद से ही आरोपित जेठ फरार है। दीपनाखेड़ा थाना प्रभारी अनुजप्रताप सिंह बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचे, जहां 25 वर्षीय पूजा केवट अपने घर के आंगन में जली अवस्था में मिली। उसे सिरोंज अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया है। जिस वक्त घटना हुई, तब महिला का पति वीरन अपने खेत पर था। पूजा और उसकी सास कला बाई घर में थीं। सास कला बाई ने ही पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे यानी पूजा के जेठ राजा केवट ने उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद भाग गया। घटना के वक्त पूजा घर से बाहर आंगन में चूल्हे पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। वहीं सास कलाबाई बाहर बैठी हुई थी। पुलिस के अनुसार घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। थाना प्रभारी अनुज प्रताप सिंह के अनुसार अब तक इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। आरोपित जेठ राजा केवट घटना के बाद से ही फरार है। करीब 3 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी, तब से वह अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपित राजा के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत,हादसे में एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि गुना। बुधवार तड़के करीब चार बजे जिले के म्याना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक- 46 पर म्याना कस्बे के हाईवे...

गरीब पात्र लोगों का केवाईसी कराने के बावजूद भी राशन कार्ड सूची से काटा गया नाम

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपी बलिया( यूपी) मे नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उप जिलाधिकारी निशांत...

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, मॉस्को तक ड्रोन अटैक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ यूक्रेन ने मंगलवार को रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की...

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here