hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

एक महिला ने अपनी चौथी शादी करने के लिए अपने तीसरे पति की बेरहमी से करवा दी हत्या 

पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में किया 'अंधे कत्ल' का खुलासा 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी चौथी शादी के रास्ते का रोड़ा हटाने के लिए अपने तीसरे पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। नरसिंहपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर इस ‘अंधे कत्ल’ का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 30 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि वारूरेवा नदी पुल के पास नेशनल हाईवे-44 से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान बहोरीपार निवासी तुलसीराम पिता डोरीलाल मेहरा 40 वर्ष के रूप में हुई थी।

हत्या शव मिलने के बाद पुलिस ने जब सरोज को फोन कर गुमराह करने के लिए कहा कि “आपका पति घायल है और अस्पताल में भर्ती है”, तो इसके बावजूद वह अपने पति को देखने अस्पताल नहीं पहुंची। पत्नी की इस संवेदनहीनता ने पुलिस के कान खड़े कर दिए और जब उससे गहन पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि योजना के मुताबिक विष्णु रजक मृतक तुलसीराम को शराब पिलाने के बहाने वारूरेवा नदी पुल के पास ले गया था।

वहां पहले से घात लगाकर बैठा महेंद्र भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर रस्सी से तुलसीराम का गला घोंट दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 18 =

Back to top button