hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना आई सामने, बाइक सवार चार बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर वारदात की

घटना के बाद परिवार शिकायत दर्ज कराने देहात थाने पहुंचा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। देहात थाना अंतर्गत सोमवार सुबह मुड़ियाखेरा के पास एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाइक सवार चार बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पथराव कर फरार हो गए। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि एक बाइक ई-रिक्शा के आगे और दूसरी पीछे लगाकर रास्ता रोका गया। इसके बाद एक युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार के अनुसार मनोज जाटव ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो अन्य लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मनोज और उनके बेटे अतुल के सिर में चोटें आईं और बदमाश मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। घटना के बाद परिवार शिकायत दर्ज कराने देहात थाने पहुंचा | दूसरी ओर जिला अस्पताल में भर्ती श्रीराम नगर निवासी कन्हैया चतुर्वेदी पुत्र मुकेश चतुर्वेदी ने दावा किया कि वह बाइक से अटेर जा रहा था और जाम में फंसा था। उसने ई-रिक्शा आगे बढ़ाने के लिए कहा तो उसमें सवार लोगों से विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट की गई। कन्हैया का कहना है कि बाद में महिला ने उस पर मंगलसूत्र लूटने का झूठा आरोप लगा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Back to top button