एक नाबालिग से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, अशोकनगर। पिपरई क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता अपने पड़ोस में रहने वाली एक भाभी के पास गई हुई थी, तभी महिला के पति और भाई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 मार्च की है। पीड़िता को उसके पड़ोस में रहने वाली आरोपी महिला ने ही बुलाया था, जहां महिला के पति और भाई ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 342, 376 डी, 506 आईपीसी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान द्वारा थाना प्रभारी पिपरई को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पिपरई हुकुम सिंह मीणा द्वारा एक टीम गठित की गई, जिसने 16 मार्च को महिला के पति और भाई को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here