एक प्रेम प्रसंग के कारण पुरानी रंजिश भी चली आ रही, संघर्ष के दौरान सिर में तलवार लगने से एक महिला की मौत, दो भाई गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। अयोध्या नगर थाना इलाके में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। उनके बीच एक प्रेम प्रसंग के कारण पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। संघर्ष के दौरान सिर में तलवार लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि स्टोन क्रेशर झुग्गी बस्ती निवासी 35 वर्षीय सरोज पत्नी विनोद चढ़ार गृहिणी थी। पूर्व में प्रेम प्रसंग के कारण पड़ोसी छोटू की बहन को सरोज का भाई वीरेंद्र अपने साथ ले गया था और उससे शादी कर ली थी। उसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई थी। बुधवार को एन-सेक्टर अयोध्या में रहने वाला छोटू का रिश्तेदार राज वहां पहुंचा था। खेल के विवाद पर राज ने सरोज के 14 वर्ष के बेटे के साथ मारपीट कर दी थी। इस बात को लेकर सरोज का छोटू से विवाद भी हुआ था। सरोज ने बुधवार रात को आनंद नगर में रहने वाले भाई वीरेंद्र और विक्की उर्फ विक्रम को खाने पर बुलाया था। रात करीब 10 बजे दोनों बहन के घर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी छोटू के घर के सामने खड़ी कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान छोटू, गोलू, मोहन और राज ने लाठी और तलवार से वीरेंद्र और विक्रम पर हमला कर दिया। भाइयों के बचाने के लिए सरोज पहुंची, तो उन्होंने उसके सिर पर तलवार से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात सरोज ने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र और विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। झगड़े के दौरान वहां रहने वाली सुनीता और उसका पति नीलेश भी दोनों पक्षों का समझाने पहुंचे थे। आरोपितों ने उन्हें भी जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xBet приложение скачать на Android APK

«1xbet» — это мобильное аддендум для онлайн-пруд нате спорт события, коия демократично для скачивания получите и распишитесь устройствах лещадь руководством операторной организации Android. Дополнение...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...

12 000+ Casino Spiele gratis vortragen Exklusive Anmeldung

Zusätzlich man sagt, sie seien gesetzliche Beschränkungen genau so wie diese 5-Sekunden-Tage und weitere Vorgaben des den neuesten Glücksspielgesetzes berücksichtigt, damit unser Auswahl nach...

Užijte si to na internetu hned teď!

Zatímco hra pokračuje, musíte se rozhodnout, zda si vyberete peníze, nebo vydržíte pro potenciálně velké výhody. Největším cílem je pokusit se získat zlatá vejce,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here