एक साल के मासूम ने 10 दिन पहले ही घुटनों के बल चलना सीखा, जिंदगी के यह शुरुआती कदम ही उसकी मौत का कारण बने

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल में एक साल का मासूम 10 दिन पहले ही घुटनों के बल चलना सीखा था। उसकी जिंदगी के यह शुरुआती कदम ही उसकी मौत का कारण बन गए। पुलिस कॉन्स्टेबल का बेटा घुटने के बल चलते-चलते अपने घर की बालकनी में पहुंच गया। वहां लगी रैलिंग की गैप से 15 फीट नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में 6 घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना कोलार इलाके की कस्टम कॉलोनी की है। मृतक बच्चे के पिता अरविंद काकोडिया शाहपुरा थाने में कॉन्स्टेबल हैं। वो शनिवार को होली खेलकर घर पहुंचे थे। उनके चेहरे पर लगे होली के रंग भी नहीं उतरे थे कि छोटे बेटे उत्कर्ष की मौत ने उन्हें सदमे में ला दिया।
अरविंद काकोड़िया ने बताया कि मैं 8-सी कस्टम कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता हूं। मैं मूलत: नूरगंज रायसेन के रहने वाला हूं। मेरा बड़ा बेटा 6 साल का है। छोटा बेटा उत्कर्ष एक साल का था। मैं शनिवार दोपहर थाने से होली खेलकर घर पहुंचा था। मैं बच्चों के साथ खेलने लगा। पत्नी किचन में थी। छोटे बेटे को सोफे के पास बैठाकर मैं भी किचन में चला गया। बड़ा बेटा भी मेरे पीछे-पीछे आ गया। कुछ देर बाद मैं किचन से कमरे में लौटा तो छोटा बेटा नहीं दिखा। मुझे लगा कि बालकनी की तरफ गया होगा। मैं तुरंत ही उसे देखने पहुंचा। वह बालकनी में भी नहीं दिखा। नीचे झांककर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। मैं तुरंत ही उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। उसकी सांसें चल रही थीं। 6 घंटे चले इलाज के बाद बेटे की सांसें थम गईं।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2303

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Gameplay.652 (2)

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Gameplay ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here