एक तरफ कोरोना का कहर, तो दूसरी तरफ लॉकडाउन के खिलाफ आक्रोश,ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना की सड़कों पर 44 हजार लोगों का प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । एक तरफ कोरोना का कहर जारी है, तो दूसरी तरफ कई देशों में कोरोना पाबंदियों का विरोध हो रहा है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में कोरोना टीका अनिवार्य किए जाने और टीका नहीं लगवाने पर घर में लॉक रहने के नियम के खिलाफ रविवार को फिर प्रदर्शन हुए। लोगों ने सड़कों पर मार्च निकालकर नारेबाजी की। कुछ नारा लगा रहे थे कि ‘वैक्सीन फासीवाद मंजूर नहीं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मैं नव-नाजी या गुंडा नहीं हूं।’ एक अन्य ने कहा, ‘मैं आजादी के लिए और वैक्सीन के खिलाफ लड़ रहा हूं।’

कई जगह प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की कोशिश की, जिससे उनकी पुलिस से जगह-जगह झड़प भी हुई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को अनुमानित 44 हजार लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों के चलते ऑस्ट्रिया सरकार दबाव में आ गई और रविवार को देशभर से कोरोना लॉकडाउन हटाने का ऐलान कर दिया।

सरकार के नए आदेश के मुताबिक वैक्सीन न लगवाने वाले लोग अब घरों से बाहर निकलकर खरीदारी और व्यायाम जैसे जरूरी काम के लिए जा सकेंगे। हालांकि उन्हें हर दो दिन में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। अब उन लोगों के लिए जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा, जिन्होंने टीका लगवा लिया है या जो कोरोना से उबर चुके हैं। ये चौथा हफ्ता है जब वीकेंड पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

ऑस्ट्रिया यूरोपीय यूनियन में पहला देश है, जिसने 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए फरवरी से वैक्सीनेशन अनिवार्य किया। वैक्सीन नहीं लगवाने पर 50 हजार रुपए से 3 लाख रुपए तक जुर्माना लगेगा। देश में अब तक 69% का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। सिर्फ उन्हीं लोगों को वैक्सीनेशन से छूट है, जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं। देश में अब तक 13 लाख लोग संक्रमित हुए, जबकि 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन अनिवार्य किए जाने के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन हुए। मेलबर्न में 4 हजार लोग संसद के बाहर जमा होकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने दो साल बाद हो रही मेलबर्न मैराथन को भी बाधित करने की कोशिश की। सिडनी में भी लोगों ने सड़कों पर मार्च किया। उधर, गोल्ड कोस्ट के पास क्वींसलैंड सीमा खोले जाने से पहले ही प्रदर्शनकारी जमा हो गए।

- Advertisement -

Latest news

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal Tartalomjegyzék Bevezetés Mit Jelent a No Deposit Bonus? ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Как определить безопасное онлайн-казино: список честных клубов

Как определить безопасное онлайн-казино: список честных клубов Подбор доверенного онлайн-казино — вопрос не из легких, особенно в условиях текущего поля, насыщенного предложениями. Важно уделять внимание...

Best Online Casinos Down Under Top 10 Aussie Casinos 2025

Best Online Casinos Sydney 2025 Real Money Au CasinosContentGenerous BonusesNewest Features In Australian Online Casino SitesAre Typically The Best Online Internet Casinos In Australia...

Wiodące Trendy w Świecie Tsars Casino

Wiodące Trendy w Świecie Tsars Casino Spis treści Wprowadzenie ...

Daddy онлайн казино обзор.1429

Daddy онлайн казино - обзор ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here