एक वर्ष में पूर्ण हुए 20 हजार 425 नवीन आवास, आयोजित हुआ जिला स्तरीय गृह प्रवेशम् कार्यक्रम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / सिंगारपुर, मंडला / जिले के छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्ण हुए नवीन आवासों का प्रदेश स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के पूर्ण हुए नवीन आवासों का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पेटेगांव में जिला स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मंडला देवसिंह सैयाम व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने की। इसी प्रकार कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, एसीईओ श्री मरावी, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में हिन्दु नववर्ष प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नए घर की सौगात निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों को सशक्त करने का प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार Óसबका साथ-सबका विकासÓ की अवधारणा पर कार्य करते हुए गरीबों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने बताया कि पक्के आवास के साथ-साथ हितग्राहियों को अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पक्के आवास निर्माण के लिए किस वर्ष निर्धारित किए गए केंद्रीय बजट की जानकारी दी उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से ग्रामीण स्तर पर स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। श्री मोदी ने केंद्र सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण के महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे जो प्रकृति एवं प्राणियों के लिए वरदान साबित होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीबों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज सरकार गरीबों के लिए रोटी मकान बिजली पानी सड़कें एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है। श्री चौहान ने संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सितंबर माह तक निःशुल्क खाद्यान्न, रोजगार मेलों के माध्यम से प्रतिमाह दिए जाने वाले रोजगार के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए उन्हें केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पधारने का निवेदन भी किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी जुड़े उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को जल्द पूरा करें साथ ही पात्र हितग्राही जिन्हें अब तक पक्के मकान नहीं मिली हैं उन्हें आवास प्लस के माध्यम से जोड़ते हुए लाभ दें। श्री कुलस्ते ने कहा कि जिले के बैगा परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास के तहत लाभ देना सुनिश्चित किया जाए गृह प्रवेशम अम कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मंडला विधायक देव सिंह सैयाम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गरीबों के लिए पक्की छत के बारे में सोचना एवं योजना के माध्यम से इसे फलीभूत करना निसंदेह संवेदनशीलता का उदाहरण है उन्होंने पीएम आवास योजना की जानकारी देते हुए नए हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री श्री मोदी युवा मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आम आदमी के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सड़कें बिजली मकान उपलब्ध कराने निरंतर कार्य कर रही है जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने पक्का मकान प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए पक्की छत से जल संरक्षण के लिए भी प्रयास करने की बात कही।
कलेक्टर हर्षिका सिंह नई आवास की सौगात पाने वाली सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया घर उनके जीवन में सुख समृद्धि तरक्की एवं नई सौगात लेकर आई कलेक्टर ने बताया कि मंडला जिले को प्रदेश में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लक्ष्य मिला है जिसे लगभग 70% प्राप्त भी किया जा चुका है शेष आवासों का निर्माण जारी है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैगा परिवारों एवं ऐसी व्यक्ति जिन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें प्राथमिकता से लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ रानी नें स्वागत संबोधन में ग्रह प्रवेशम कार्यक्रम की रूपरेखा तथा जल अभिषेक अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत कन्या पूजन तथा दीप प्रज्वलन से हुआ मुख्य अतिथियों ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) के हितग्राहियों को सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश

ग्राम पेटेगाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभांवित होने वाली हितग्राहियों को पारंपरिक पूजन के साथ गृह प्रवेश कराया गया साथ ही अतिथियों ने गृह प्रवेशम के पश्चात नवीन परिसर में वृक्षारोपण भी किया इस दौरान मंडला विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, एसी ईओ एसएस मरावी, सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

- Advertisement -

Latest news

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sugar Rush Review voor Nederlandse Spelers

 Als je op zoek bent naar een kleurrijk en snel online casinospel dat lekker wegspeelt‚ dan is Sugar Rush van Pragmatic Play zeker iets...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

Cialis 5 mg original compra discreta

tadalafilo 5 mg – todo lo que necesitas sabertadalafilo 5 mg es la única pastilla pautada cada día homologada contra la impotencia así como...

Užijte si to na internetu hned teď!

Zatímco hra pokračuje, musíte se rozhodnout, zda si vyberete peníze, nebo vydržíte pro potenciálně velké výhody. Největším cílem je pokusit se získat zlatá vejce,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here