एक विलन रिटर्न का पहली झलक आई सामने, जानिए किस दिन होगी रिलीज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से स्टार्स के फर्स्ट लुक हुआ जारी दरअसल फिल्म ‘एक विलेन’ की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर आगामी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के विलेन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि 27 जून 2014 को फिल्म ‘एक विलेन’ रिलीज हुई थी। अब आठ साल बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। फिल्म से जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इस एक्शन फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के स्माइली मास्क के साथ नजर आ रही है। इस पोस्टर पर एक स्लोगन लिखा है, ‘हीरोज डॉन्ट एग्जिस्ट’। पोस्टर्स पर स्टार कास्ट का लुक काफी डरावना नजर आ रहा है। बता दें कि यह फिल्म मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही है। टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाई एक्शन सीन के साथ-साथ एक विलेन रिटर्न्स की कहानी के प्लॉट में भी नया ट्विस्ट है। बता दें कि मूल फिल्म ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस फिल्म की वर्षगांठ के मौके पर ही मेकर्स ने इसकी फ्रेंचाइजी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का फैसला किया है |

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Glory online casino live dealer games.1294

Glory online casino live dealer games ▶️ PLAY ...

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet Giri rsmi sayt.9201

Mostbet AZ - bukmeker ve kazino Mostbet - Giriş rəsmi sayt ...

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here