एक विलन रिटर्न में सीरियल किलर बना स्माइली किलर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । एक विलेन रिटर्न्स के कलाकार जॉन अब्राहम , अर्जुन कपूर , दिशा पाटनी , तारा सुतारिया , एलेना रोक्साना मारिया फर्नांडीस , जे डी चक्रवर्ती और शाद रंधावा और वही आज रिलीज हो गई है 29 जुलाई 2022 को मोहित सूरी की ताजा फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ अपनी कहानी का सिरा आठ साल पहले आई उनकी आखिरी कामयाब फिल्म ‘एक विलेन’ से जोड़ती है। पुलिस कहती है कि ‘एक विलेन’ लौट आया है। ये विलेन एक सीरियल किलर है जो ऐसी लड़कियों को मारता है जो लड़कों के एक तरफा प्यार को ठुकरा देती हैं। उसका अपना भी कुछ ऐसा ही इतिहास रहा है और वह अपनी अलग दुनिया में जी रहा है। इस दुनिया में उसे सब कुछ अपने हिसाब का दिखता है। उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ है। वह उसके साथ गाने गाता है। साथ में नहाता है। और जब मन करता है हमबिस्तर भी हो लेता है। लेकिन, ये सच है या छलावा, उसे भी नहीं पता। कहानी की गुत्थी दर्शकों को उलझाती चलती है। कभी छह महीने पीछे तो कभी आज में तो कभी फिर तीन महीने पीछे। फिल्म की शुरुआत में दो कहानियां इसी टाइम लाइन पर चलती हैं। फिर दोनों कहानियां आकर वहां मिलती हैं जहां एक और सिरफिरा आशिक अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुसता है। पुलिस दोनों के सिरे जोड़ती है और तहकीकात में जो कुछ सामने आता है, उसका परिणाम कहानी को फिर वहां ले जाता है जहां फिल्म ‘एक विलेन’ खत्म हुई थी। मोहित सूरी फिल्म की तीसरी कड़ी की गुंजाइश भी छोड़ जाते हैं। कहानी और पटकथा के स्तर पर कमजोर होने के अलावा फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में मोहित सूरी का निर्देशन भी पटरी से उतरा हुआ है। वह अपने कलाकारों को काबू में नहीं कर पाए हैं। जॉन अब्राहम को छोड़ दें तो सब ओवरएक्टिंग करते नजर आते हैं। जॉन अब्राहम भी शुरू में अपने किरदार के हिसाब से उखड़े उखड़े नजर आते हैं। फिर धीरे धीरे वह रंग में आने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके किरदार के साथ तमाम लोचे हैं। एक लड़की एक टैक्सी ड्राइवर को लगातार बेवकूफ बनाकर पैसे खर्च करवा रही है और उसकी आंखें तब जाकर खुलती हैं जब वह उसे किसी दूसरे के साथ हमबिस्तर होते देख लेता है। हिंदी सिनेमा देखने वाले दर्शकों की अनुभूतियों और संवेदनाओं का ये फिल्म हर मोड़ पर नया इम्तिहान लेती है। कहने को चिड़ियाघर कहानी का एक हिस्सा है लेकिन फिल्म के सारे किरदार भी किसी चिड़ियाघर के अजूबे जैसे ही हैं। हैरानी तब होती है जब पुलिस एक सीरियल किलर का नाम स्माइली किलर रख देती है।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Daddy Casino

Daddy Casino официального Онлайн Сайт Регистрация, Вход, Игровые Автоматы Зеркало ДэддиContentКакой кивок Бонус Предлагает Дэдди Казино?Дедди Бонусы ото Казино Для бесчисленных ИгроковСлужба Технической помощью...

Review du jeu Sugar Rush par Pragmatic Play : un délice sucré pour les joueurs français

 Le secteur des jeux de casino en ligne continue de surprendre avec des titres innovants et captivants. Sugar Rush de Pragmatic Play s'impose comme...

конторы Mostbet.572 (2)

Обзор букмекерской конторы Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom 2025.871

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom (2025) ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here