एक व्यक्ति ने बाड़े में फांसी लगाकर दे दी जान, आत्महत्या से पहले उसने बाड़े की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंदसौर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भूखी बुजुर्ग में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने बाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने बाड़े की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था जिसमें अपनी पुत्रवधू पर आरोप लगाया कि वे उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर मर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह बाड़े में 48 वर्षीय गोपाल गिर गोस्वामी निवासी भूखी बुजुर्ग का शव उसके पुत्र नागेश ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक गोपाल ने आत्महत्या से पहले बाड़े की दीवार पर लिखा था पुत्रवधू डिंपल पुत्री भैरू भारती जमलावदा ने बहुत परेशान कर रखा है। इसलिए मैं मर रहा हूं। बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र नागेश की शादी 2018 में प्रतापगढ़ जिले के जमलावदा की डिंपल से हुई थी। इसके कुछ समय बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसने पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वर्ष 2023 में डिंपल का मंदसौर न्यायालय में तलाक भी हो गया था। तलाक के बाद फिर डिंपल ने अपने पति और ससुर के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस कारण गोपाल बहुत परेशान था। इस मामले में 20 मार्च को ही कोर्ट में तारीख भी थी। इसी परेशानी से तंग आकर गोपाल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here