एक युवक का शव सड़क किनारे मिला, स्वजन शव को लेकर घर नहीं पहुंचे, बल्कि दिनारा-पिछोर रोड पर चक्काजाम कर दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। शव के साथ उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर स्वजन को सौंप दिया। स्वजन शव को लेकर घर नहीं पहुंचे, बल्कि दिनारा-पिछोर रोड पर चक्काजाम कर दिया। काफी देर तक स्वजन हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए और चक्काजाम हटाया। जानकारी के अनुसार हजरत लोधी निवासी मजरा खोर आयु 32 वर्ष शनिवार को घर से खेत के लिए निकला था। रविवार की सुबह गांव के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। मृतक के भाई जसवंत का आरोप है कि उसके भाई की गांव के ही रहने वाले मनोज प्रजापति ने की है। जसवंत के अनुसार मनोज और हजरत का एक दिन पहले ही विवाद हुआ था। हजरत रात में खेत पर जाता है और इस बात की जानकारी मनोज को थी। उसी ने लोहे की रोड से हमलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए राउंड अप भी किया। हालांकि पुलिस ने प्रकरण में अभी मर्ग कायम किया है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसमें धाराएं बढ़ाई जाएंगी। थाना प्रभारी शिवसिंह यादव का कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। यदि हत्या जैसी बात सामने आएगी तो उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.2105

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.2105

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Poultry Street Software Remark: Benefits and drawbacks Told me Simplesa

So it dynamic gambling model assurances your obtained’t tire of the game too-soon. Full, Poultry Path shines because the a persuasive gambling possibilities, specifically...

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?Spel utan spelpaus sajter har blivit alltmer populära bland svenska spelare som söker större frihet och...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here