एकता कपूर पर कानून के दायरे में रहकर दर्ज की गई एफआइआर

- Advertisement -
- Advertisement -

सोमवार को इस मामले के संबंध में शासन ने उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में जवाब दे दिया। इसमें कहा है कि कानून के दायरे में रहकर एकता कपूर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इसमें कुछ भी अनियमितता नहीं है। न्यायालय अब इस मामले में 18 सितंबर को अंतिम बहस सुनेगी। तब तक एकता की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी।

Source: Twitter

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): पुलिस ने एकता कपूर के खिलाफ भादवि की धारा 294, 298, 34 और आइटी एक्ट की धारा 67 और 67ए के तहत केस दर्ज किया है। अश्लील वेब सीरीज के जरिए हिंदू देवी-देवताओं और भारतीय सेना के अपमान को लेकर अन्नपूर्णा पुलिस थाने में दर्ज एफआइआर में निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी।

एकता कपूर की कंपनी द्वारा दिखाए गए वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं और भारतीय सेना का अपमान किया गया है। वेब सीरीज के जरिए अश्लीलता परोसी जा रही है। इसमें एक पुरुष पात्र जो भारतीय सेना की वर्दी पहना दिखाया गया है, एक महिला पात्र उसकी वर्दी फाड़ती दिखाई गई है। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता वाल्मीकि शकरगाए ने 5 जून को अन्नापूर्णा पुलिस थाने में एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि निर्माता-निर्देशक एकता की कंपनी एएलटी बालाजी सोशल मीडिया पर ट्रिपल एक्स वेब सीरीज चलाती है।

न्यायालय अब इस मामले में 18 सितंबर को अंतिम बहस सुनेगी। इसके बाद तय होगा कि एकता कपूर के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में दर्ज एफआइआर खारिज होगी या नहीं। तब तक मामले में एकता की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। इस एफआइआर को खारिज करने मांग करते हुए एकता कपूर ने वरिष्ठ अभिभाषक विनय सराफ के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

20 अगस्त को पहली सुनवाई में ही न्यायालय ने कपूर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए शासन से जवाब मांगा था। सराफ ने बताया कि याचिका में शासन का जवाब आ गया है।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Aviator Spiel: Wetten Und Spielen Aviator Geldspiel Vonseiten Spribe

Aviator Kostenlos Dieses Crash Game Abgerechnet Anmeldung SpielenContentWo Kann Man Das Aviator Online-spiel Spielen? Wie Koennte Ich Bei Aviator Geld Einzahlen? Gibt Fue Technische...

1win Plinko Action Online & Win Actual Money In Pakistan

Plinko Online 2025 Play The Game From A Trusted CasinoContentTips For Playing Plinko: Plinko DemoStake PlinkoWhere To Try Out From Plinko Casino? History Of...

Ставки в Спорт И Казино Онлайн Официальный Сайт Мостбет

Мостбет же Казахстане Лучший выбрать Для Ставок а Спорт И Игры В КазиноContentРегистрация или Помощи Номера ТелефонаMostbet Букмекерская Контора: Спортивные СтавкиИстория же Лицензия MostbetИгровые...

Casinoin Ελλάδα Ll 100% Έως Two Hundred + 200 Δωρεάν Περιστροφή

Καζινο Live ️ Απόλυτος Οδηγός Online Casino Στην Ελλάδα 2025ContentΝόμιμα Live Καζίνο Στην ΚύπροFortune Roulette: Ανακάλυψε Τη Λάμψη Της Τύχης Στην Νέα Ρουλέτα Της...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here