अंग्रेजी नववर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल और उपाय

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ संतोष मोहनिया/ सीहोर / नए साल की नई तरंगे हवा में लहराने लगी हैं और इसी के साथ ज्योतिष 2023 को जानने की सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है। हर कोई अपनी राशि, अपना भविष्य जानने को उत्सुक है। आइए जानते हैं पदम भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डा पंडित गणेश शर्मा जी से राशियों के लिए कैसा होगा नया साल 2023..

1. मेष :- साल 2023 में आपके सपने ना सिर्फ पूरे होंगे बल्कि जल्दी जल्दी पूरे होंगे, जो भी मिलेगा ज्यादा ज्यादा मिलेगा, भरपूर मिलेगा। मंगलवार को गुड़ और चने की दाल दान करें।

2. वृषभ :- साल 2023 में खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी। सफलता की नई नई राहें खुलेंगी। आंगन में बहारें खिलेंगी। शुक्रवार को सफेद कपास मंदिर में रखकर आएं।

3. मिथुन :- वर्ष 2023 मिलाजुला है लेकिन तरक्की तो मिलकर रहेगी। तकरार बढ़ेगी, तनाव भी होगा पर तत्काल उन पर नियंत्रण भी होगा। हर बुधवार तोते को बाजरा खिलाएं।

4. कर्क :- आगे बढ़ती गाड़ी बार-बार रुक रही थी तो इस साल यह जमकर स्पीड पकड़ेगी। सफलता, समृद्धि और सम्मान सामने से खुद चलकर आएंगे। सोमवार को चांदी खरीदकर लाएं।

5. सिंह :- नए साल पर सेहत के सितारे गर्दिश में होंगे। हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है लेकिन समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी लालच पर कंट्रोल करें। नजदीक के माता मंदिर में नारियल पर अक्षत रखकर चढ़ाएं।

6. कन्या :- साल 2023 में वाहन खरीदेंगे और व्यवसाय है तो नया बदलाव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचें तो वर्ष हरियाली लाया है, हराभरा कर के जाएगा। किसी स्वस्थ बुजुर्ग महिला को हरी साड़ी दान करें।

7. तुला :- वर्ष 2023 में आपको लखपति होने से कोई नहीं रोक सकता बशर्ते व्यसनों और बुरी आदतों पर नियंत्रण हो। रोमांस के सितारे चमकदार बने हैं। किसी भी पूर्णिमा चंद्रमा को दूध और मिश्री चढ़ाकर शिव आराधना करें।

8. वृश्चिक :- साल 2023 में नया घर मिलेगा, तरक्की भी होगी, आपके संघर्षों का मीठा फल मिलेगा। लेकिन इम्युनिटी कमजोर है तो बहुत ध्यान रखें। मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल कपड़े में 7 बादाम बांधकर चढ़ाएं।

9. धनु :- आपके लिए भी नए घर के सितारे बुलंद हैं। सेहत की गाड़ी अब पटरी पर आएगी। तकलीफों से राहत मिलेगी। मां बगुलामुखी को हल्दी की गांठ अर्पित करें। मनोकामनाएं पूरी होंगी।

10. मकर :- इस साल नया कारोबार शुरु कर सकते हैं, कानूनी मामलों में चमकदार सफलता हासिल होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन के मामले में अब अच्छा समय है। शनिवार को तेल चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

11. कुंभ :- एक शानदार और बेहतरीन साल आपके सामने है। उपलब्धियां, उन्नति और मनचाही ऊंचाई आप पाकर ही रहेंगे। शनिवार से शनिवार लगातार 8 दिन काली चींटियों को शकर और खोपरा बुरा खिलाएं।

12. मीन :- सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मिली-जुली खुशियां साल भर आती रहेंगी। त्वचा और दांतों में परेशानी हो सकती है। घर में संबधों को सुधारें। किसी भी गणेश मंदिर में गुरुवार या चतुर्थी को लड्डू चढ़ाएं।

- Advertisement -

Latest news

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Premier Bet Swaziland Aviator Review: How to Sign Up and Play

 The Aviator game by Spribe has taken the online casino scene by storm‚ especially in Swaziland. Premier Bet‚ a popular online sportsbook and casino...

The Transformation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Transformation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Launching in its 1998 inception, Google Search has transitioned from a uncomplicated keyword...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.22573

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Dating back to its 1998 unveiling, Google Search has transformed from a elementary...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here