इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, जानिए हाल के दाम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 28 नवंबर को सोना 61,895 रुपए पर था, जो अब यानी 2 दिसंबर को 62,728 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 833 रुपए बढ़ी है। इतना ही नहीं ये सोने का ऑल टाइम हाई भी है।

चांदी भी 76 हजार पर पहुंची
IBJA की वेबसाइट के अनुसार, इस हफ्ते चांदी में हजार रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 74,993 रुपए पर थी, जो अब 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,407 रुपए बढ़ी है।

नवंबर में सोने-चांदी में रही बढ़त
बीते महीने यानी नवंबर में सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 62,607 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 5,109 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 75,934 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

67 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, इसमें सोने की डिमांड बढ़ेगी। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोना खरीदने से पहले 4 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चैक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom 2025.871

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom (2025) ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here