राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इस हफ्ते सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 29 नवंबर को सोना 76,740 रुपए पर था, जो अब (7 दिसंबर) को 76,187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 553 रुपए कम हुई है।
वहीं, चांदी की बात करें तो इस हफ्ते इसकी कीमत में बढ़त रही है। ये पिछले शनिवार को ये 89,383 रुपए पर थी, जो अब 90,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 1,437 रुपए बढ़ी है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।