hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

एयरफोर्स का प्लेन क्रैश:2 को बचाया, तालाब में गिरे थे; प्रयागराज-माघ मेला से 3km दूर हुआ हादसा

प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। जहां हादसा हुआ, वह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। यहां तालाब से सटा हुआ स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले 3 लोग पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिरे। वहां दलदल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। हालांकि, तालाब में विमान गिरा, वहां चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई। एयरक्राफ्ट में और लोग सवार थे या नहीं, ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है।

हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे माघ मेले से 3 किमी दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Check Also
Close