फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री;10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और अभिनंदन किया।

फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने।

शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने हैं। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।

शपथ के आधे घंटे बाद फडणवीस, शिंदे और अजित मंत्रालय पहुंच गए। पहली कैबिनेट मीटिंग में देवेंद्र फडनवीस ने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुरहाडे को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 5 लाख रुपए की सहायता देने का फैसला लिया।

शपथ समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5:31 बजे शुरू हुआ, जो करीब 30 मिनट तक चला। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने तीनों नेताओं ने मराठी में शपथ ली।

समारोह में PM मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी के अलावा नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत NDA शासित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM और डिप्टी CM शामिल हुए।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here