फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी:14 मार्च को खरीदारी और निवेश से होगा फायदा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी 14 मार्च को है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से सोम पुष्य योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि और प्रजापति योग भी होने से इस दिन खरीदारी और निवेश के लिए शुभ संयोग बनेगा। इस दिन ज्वेलरी, कपड़े, व्हीकल, और प्रॉपर्टी खरीदारी से समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही रियल एस्टेट में निवेश करने से फायदा मिलेगा।

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी (आमलकी एकादशी) सोमवार को मनाई जाएगी। आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी या आमली ग्यारस के रूप में भी मनाया जाता है। इस एकादशी में आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ ही आंवले का दान करने का भी विधान है। जिससे कई यज्ञों का फल मिलता है। इस दिन आंवला खाने से बीमारियां खत्म होती हैं।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि होली से पहले आने वाली एकादशी को रंगभरी और आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से बनारस में बाबा विश्वनाथ को होली खेलकर इस पर्व की शुरुआत की जाती है। ब्रह्मांड पुराण के मुताबिक इस दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन शुभ ग्रह योगों के प्रभाव से व्रत और पूजा का पुण्य और बढ़ जाएगा।

पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है। इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का भी निवास होता है। इस वजह से आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन आंवले का दान करने से समस्त यज्ञों और 1 हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है। आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

इस एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल की सात बूंद, एक चुटकी तिल और एक आंवला डालकर उस जल से नहाना चाहिए। इसे पवित्र या तीर्थ स्नान कहा जाता है। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इसके बाद दिनभर व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। इससे एकादशी व्रत का पूरा पुण्य फल मिलता है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Nejlepší Hra V Cz Kasinech Plinko Recenze 2025

"plinko: Je Tato Kasinová Hra Podvod?ContentJak Mohu Vybrat Své Výhry? Plinko Game Online Real Money: Hlavní VlastnostiLegální Vs Nelegální Casina🍎 Jak Stáhnout Plinko Aplikace...

Step-by-step Guidebook: কিভাবে Mostbet অ্যাকাউন্ট খুলবো সহজেই Yayasan Ar-rahman

বাংলাদেশের Mostbet ক্যাসিনো অনলাইন রিভিউ Aviator গেম NobledigitalContentAnalysis: Why Singapore Went Into The Particular Certain Particular Internet Internet Casinos IndustrMostbet Bd: Official Gambling Establishment...

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...

A Thorough Overview On Just How To Use 1win Casino Bonus

1win Casino Online Slots, Online Poker, Jackpot And Various Other GamesContentCan I Withdraw The Bonus Money Quickly From My Accounts?" "how Many Times Can...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here