फायदे की डील- सिर्फ डेढ़ साल की FD पर ये बैंक देगा 7.20% तक का ब्‍याज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD के ब्याज में बदलाव किया है। अब एक्सिस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.85% तक का ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम की FD पर ये ब्याज दे रहा है।

इससे पहले HDFC बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। अब HDFC बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.75% तक का ब्याज मिल रहा है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में किया गया है।

FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।

यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

5 साल की FD को टैक्स सेविंग्स FD कहा जाता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here