हर गुलाब होता है खास, जानें किस रंग के फूल का क्या होता है मतलब

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल | जैसा की आप जानते हैं फरवरी का महीना भले ही छोटा होता हो, लेकिन इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। कल रविवार 7 फरवरी से प्यार का हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से शुरू होगी। इस दिन लोग अपनी पार्टनर को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आपके अंदर भी इच्छा होगी कि आप भी अपने पार्टनर को गुलाब का फूल दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से रंग के गुलाब के फूल का मतलब क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। ताकि आपको पता चल सके कि आपको कौन से रंग का गुलाब किसे देना है और किसे नहीं।

सफेद रंग का गुलाब
बालों पर अगर गुलाब का फूल लगाना हो या फिर किसी शादी में सजावट करनी हो, तो यहां सबसे ज्यादा सफेद गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गुलाब शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोग अपने शुद्ध प्रेम को दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं कि इस फूल को आप सिर्फ अपने पार्टनर को ही दे सकते हैं बल्कि, आप इसे अपनी दादी, मां को भी किसी भी दिन दे सकते हैं।

लाल रंग का गुलाब

बात जब लाल रंग के गुलाब की आती है, तो सबके दिल धड़कना लाजमी है। ये सभी जानते हैं कि ये फूल प्यार का प्रतीक होता है। ये आसानी से बाजार में मिल भी जाता है। हालांकि, रोज डे के दिन इसके दाम थोड़े ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस गुलाब को आप अपने पार्टनर को देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। लाल गुलाब आज के युवाओं में काफी प्रचलित है। युवा एक-दूसरे को देने के लिए इस लाल गुलाब का काफी उपयोग करते हैं।

पीले रंग का गुलाब

पीले रंग का गुलाब बाजार में थोड़ा कम देखने को मिलता है। ये फूल उन लोगों को दिया जाता है। जैसे- अगर आप किसी के अच्छे दोस्ते हैं और आप अपने उस दोस्त से काफी प्यार करते हैं। ऐसे में अगर इस वेलेंटाइन डे के हफ्ते में आप अपने उस दोस्त से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं। अब इतना तो आप समझ गए होंगे कि पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है, और ये दोस्ती की गहराई को दर्शाता भी है।

गुलाबी रंग का गुलाब

गुलाब के फूल कई तरह के होते हैं, जिनमें से एक होता है गुलाबी रंग का। इस फूल की अपनी अलग पहचान है। इस गुलाब के फूल को आप उस व्यक्ति को दे सकते हैं जो आपको प्रेरित करता हो। ये व्यक्ति कोई भी हो सकता है, आपके दोस्त, आपके अध्यापक, आपके पिता आदि। साथ ही ऐसे व्यक्ति को भी आप ये गुलाब दे सकते हैं जिनकी आप काफी प्रशंसा भी करते हैं। इसलिए गुलाबी गुलाब की अलग बात होती है।

- Advertisement -

Latest news

Estrategias Avanzadas para Encontrar las Mejores Ofertas de Giros Gratis en Casinos Online

La importancia de las promociones en el juego online para jugadores experimentadosEn el competitivo mundo de los casinos online, los jugadores experimentados...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?Att hitta seriösa casinon utan Spelpaus kan kännas utmanande för många svenskar som vill spela online utan att...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...

Best Casinos Australia 2025 Actual Money Online Gambling

10 Greatest Online Casinos Australia For Real Funds Gaming In 2025ContentFaqs – Internet Casino Australia SitesAustralia’s Most Popular Online Casino GamesRoulette Inside" "australiaLive Dealer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here