ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बारिश, त्योहारों में बाजार गुलजार करने की तैयारी

- Advertisement -
- Advertisement -

अगस्त में ओणम के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी के संकेत मिले भी हैं। कंज्यूमर उत्पादों की बिक्री करने वाले बड़े रिटेल स्टोर के मुताबिक त्योहारी सीजन में ग्राहकों को पिछले साल के मुकाबले बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी होगी। टीवी के पैनल सेल पर आयात शुल्क में पांच फीसद की बढ़ोतरी से लागत थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन कोरोना को देखते हुए कंपनियां इस लागत को अपने स्तर पर झेल सकती हैं।

Source: Instagram

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान कंज्यूमर उत्पादों की बिक्री में दहाई अंक में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले पांच महीनों में बिक्री में गिरावट देखने के बाद कारोबारियों को त्योहारी सीजन से काफी उम्मीद है। कंज्यूमर गुड्स से लेकर गारमेंट, फोन व कार के डीलर तक त्योहारों के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की आस लगाए हैं।

सितंबर आखिर से लेकर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक कई कंपनियां नए मोबाइल फोन बाजार में लाने जा रही हैं। वीवो इंडिया के हेड ऑफ मार्केटिंग स्ट्रेटजी निपुण मार्या ने बताया कि त्योहारी सीजन में निश्चित रूप से बिक्री में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मोबाइल फोन की कीमत में कोई इजाफा नहीं होगा।

इस बार देश में मार्च के आखिर में ही लॉकडाउन लग गया। इस कारण सितंबर से गारमेंट की बिक्री शुरू हुई है और अक्टूबर में त्योहार की वजह से बिक्री जोर पकड़ सकती है। गारमेंट विक्रेताओं ने सेल की शुरुआत कर दी है और वे 30 से 50 प्रतिशत कम कीमत पर गर्मी के कपड़े बेच रही हैं। क्लॉथ मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी मोहन सदवानी ने बताया कि मार्च में गारमेंट विक्रेता गर्मी के कपड़े मंगाते हैं।

नवरात्र के दौरान कीमतों में 20 से 50 हजार तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। कार डीलरों के मुताबिक नवरात्र के दौरान कारों की खरीदारी पर विशेष छूट मिल सकती है। डीलरों ने बताया कि कोरोना की वजह से प्रभावित बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए कई कंपनियां पहले से ही कई तरह के ऑफर दे रही हैं।

पिछले साल त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बिक्री 3.8 अरब डॉलर की रही थी। कोरोना की वजह से लोग बाहर निकलने के बजाय ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। Festival Season में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री में पिछले साल के त्योहारी सीजन के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। रेडसियर की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल त्योहारी सीजन में ऑनलाइन माध्यम से सात अरब डॉलर की बिक्री हो सकती है।

मार्च आखिर में लॉकडाउन लगने के बाद से अगस्त तक लोगों ने जरूरी सामान को छोड़ अन्य सभी वस्तुओं की खरीदारी को होल्ड पर रखा था। इसलिए त्योहारी सीजन में ग्राहक खरीदारी के लिए हर हाल में निकलेंगे।कारोबारियों का मानना है कि अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में पूरी हो चुकी है। अक्टूबर तक सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Hvorfor blandet den ferske kyllingen seg med sporet? Den nye latteren informerte meg.

«har eksistert i over 175 aldre, den første søkingen på nettet i 1847. Men siden den klassiske punchlinen kan være overbrukt, åpner den en...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here