फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट, स्कूल-कॉलेज बंद:पांच किलोमीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I फिलीपींस के माउंट कनलाओं में सोमवार (3 जून) को ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ज्वालामुखी नेग्रोस आइलैंड पर है। विस्फोट के बाद आसमान में पांच किलोमीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा। वहां अभी भी लगातार ज्वालामुखी का मलबा ओर गर्म राख निकल रही है।

सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है। नेग्रोस के गवर्नर जोस लैक्स के मुताबिक लोगों को वहां से हटाकर ऑक्सिडेंटल प्रांत ले जाया जा रहा है, जहां अब तक 700 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

फिलीपींस की सरकार ने लोगों से ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में जाने से मना किया है। सरकार ने इलाके में सल्फ्यूरिक गैस फैलने की चेतावनी जारी की है। सल्फ्यूरिक गैस से स्किन एलर्जी और सांस लेने में परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद उसका मलबा बहकर सड़कों और नदियों में आ गया। इसकी वजह से कई इलाकों में सड़कों पर बाढ़ के पानी और कीचड़ से भर गई। ज्वालामुखी में लगातार छोटे-छोटे विस्फोट हो रहे हैं। इससे वहां आसमान धुएं से भर गया है।

विस्फोट के कारण कनलाओं शहर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही इलाके से गुजरने वाली फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। यहां अब तक 32 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और ज्यादा विस्फोट होने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि वहां लोगों की मदद के लिए 24 घंटे रेस्क्यू टीमें तैनात है।

इससे पहले फिलिपींस के माउंट मेयोन ज्वालामुखी में पिछले साल विस्फोट हुआ था। तब इस ज्वालामुखी से 2 किमी की ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठ रहा था, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सरकार ने एतिहात के तौर पर माउंट मेयोन के 6 किलोमीटर तक के इलाके को डेंजर जोन घोषित कर दिया था।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Online Kazino 2025 Strategiyalar v Mslhtlr Пинко Казино Онлайн.39

Pinco Online Kazino 2025 – Strategiyalar və Məsləhətlər (Пинко Казино Онлайн) ...

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4742

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here