राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बंगलूरु में ही किया जाएगा। अपने चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ धारावाहिकों का निर्देशन और निर्माण किया। अनुभवी फिल्म निर्माता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। कन्नड़ अभिनेता और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 के प्रतियोगी हरीश राज ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कट्टे रामचंद्र का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था। उन्होंने Viashaka Dingalu नामक फिल्म का निर्देशन किया था जो अप्रैल 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें विष्णुवर्धन मुख्य भूमिका में थे। रामचंद्र ने कई कन्नड़ प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कलाकार के रूप में भी काम किया था।