फिल्म प्रोड्यूसर ने अफेयर को छुपाने के लिए पत्नी को कार से कुचला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । ‘खली बली’, ‘देहाती डिस्को’, जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी बीवी एक्ट्रेस यास्मीन पर कार चढ़ाने का केस दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी ने अंधेरी (वेस्ट) की एक रिहायशी बिल्डिंग की पार्किंग में उन्हें दूसरी औरत के साथ कार में बैठे देखा था। जब वह उनसे बात करने आईं, तो कमल मिश्रा ने फरार होने की कोशिश में अपनी पत्नी को कार से कुचल दिया। घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है। ये घटना 19 अक्टूबर की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कमल किशोर मिश्रा की पत्नी यास्मीन ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा, ’19 अक्टूबर को जब मैं जब घर पहुंची तो वह (पति) अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल आयशा सुप्रिया मेमन के साथ रोमांस कर रहे थे। वो दोनों काफी क्लोज थे। दोनों को साथ में देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा कि मुझे कुछ बात करनी है, लेकिन कमल ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे।’

यास्मीन ने आगे कहा, ‘मैंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना की वजह से मेरे सिर में काफी चोट आई है। कमल ने थोड़ी सी भी इंसानियत नहीं दिखाई। गाड़ी से उतर कर देखा तक नहीं कि मैं जिंदा हूं या मर गई। हमारा 9 साल का रिश्ता है, लेकिन उस इंसान ने 9 सेकंड भी मेरे बारे में नहीं सोचा।’

यास्मीन ने कहा, ‘कमल नई-नई लड़कियों को अपनी मोहब्ब्त के जाल में फंसाते हैं। उन्हें अपनी दौलत के बारे के बताते हैं। लड़कियों के लिए खूब शॉपिंग करते हैं। इस तरह कई लड़कियों की जिंदगी उन्होंने खराब कर दी है। मेरे पास सबूत है कि उन्होंने आयशा सुप्रिया नाम की लड़की से 6 मार्च को चारदीवारी के अंदर शादी भी की थी।’

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Portale 2025

Beste On-line Casinos 2025: Leading Online Casinos I Am TestContentTestkategorien: Wie Wir Beste Online Casinos TestenBonusfunktionen Bei SlotsCasino Spiele Unter Einsatz Der Höchsten Rtp-wertenDeutsche...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

온라인 룰렛 규칙, 승리하는 방법, 게임 공간_5

룰렛 게임 규칙과 확률 오프라인 카지노 게임 룰렛이 다소 심플하고 원초적이라면 온라인 룰렛은 어쩌면 실제 룰렛 보다 자극적인 면이 있습니다. 풍부한 사운드 연출과 비디오는 한국...

Puedo Tomar Viagra Si Soy Hipertenso

tadalafilo 5 mg – la dosis diaria que cambió la regla del juegotadalafilo 5 mg resulta la comprimido diaria homologada para la disfunción eréctil...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here