फ्लायओवर के नीचे भीषण सड़क हादसा, बेहद तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज के नीचे जा घुसी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि देवास। इंदौर रोड स्थित फ्लायओवर के नीचे रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। बेहद तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज के नीचे जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार तीसरे युवक को भी गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। तीनों ही युवक दोस्त थे और शहर की ओर से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इंदौर रोड पर शहर के सबसे बड़े फ्लाय ओवर के नीचे रविवार शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुल के नीचे तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंतत्रित होकर लोहे के छोटे पोल तोड़ते हुए पिलर के पास जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार तीन युवक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से कार के बाहर निकाला गया। तुरंत ही तीनों युवकों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद डाक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों को मृत घोषित करते ही मौके पर मौजूद स्वजन हंगामा करने लगे और एक युवक को निजी अस्पताल लेकर गए। बाद में निजी अस्पताल में भी युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। आसपास चल रही अन्य गाड़ियां भी बाल-बाल बची। व्यस्ततम यातायात वाले रोड पर हादसे के चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इधर सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाने से टीआई शशिकांत चौरसिया व पुलिसबल मौके पर पहुंचा और यातायात बहाल करवाया।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.9439

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.5112

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.2329

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.4937

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here