फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो में छंटनी शुरू: पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी के 3 टॉप ऑफिशियल्स ने किया रिजाइन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भी अब एम्प्लॉईज की छंटनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोमैटो ने इस सप्ताह से एम्प्लॉईज की छंटनी करना शुरू कर दिया है। क्योंकि कंपनी तेजी से बढ़ते चैलेंजिंग मैक्रो एनवायरनमेंट में कॉस्ट कटिंग और प्रॉफिटेबल बनने की कोशिश कर रही है।

इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे फंक्शंस में कम से कम 100 एम्प्लॉई पहले ही छंटनी का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, सप्लाई चेन के एम्प्लॉईज प्रभावित नहीं हुए हैं। कंपनी का प्लान अपने टोटल वर्कफोर्स में से कम से कम 4% एम्प्लॉईज की छंटनी करने का है। जोमाटो की ओर से इस खबर पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

अभी कंपनी में करीब 3,800 एम्प्लॉईज
गुरुग्राम बेस्ड कंपनी जोमैटो में अभी करीब 3,800 एम्प्लॉईज काम करते हैं। बता दें कि जोमैटो ने आखिरी बार 2020 में छंटनी की थी, तब कंपनी ने महामारी के कारण कारोबार में मंदी के चलते 4,320 में से लगभग 13% स्टाफ यानी 550 से ज्यादा एम्प्लॉईज को निकाल दिया था।

कंपनी से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘ये रोल्स अनावश्यक हो गए थे। क्योंकि ये एम्प्लॉईज जो ज्यादातर मिड-टू-सीनियर रोल्स में थे, उस समय काम कर रहे थे जब प्रोडक्ट में सुधार किया जा रहा था। ऐसा नहीं है कि प्रोडक्ट का काम खत्म हो गया है, बल्कि एम्प्लॉईज को निकाला जा रहा है।’

क्लाउड किचन से जुड़े कुछ अकाउंट मैनेजर्स किया रिप्लेस
एक दूसरे सूत्र ने कहा कि जोमैटो के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने कुछ दिनों पहले एक टाउनहॉल का आयोजन किया था। जहां उन्होंने संकेत दिया था कि उन कार्यों में नौकरी में कटौती होगी, जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। सूत्रों ने कहा कि क्लाउड किचन से जुड़े कुछ अकाउंट मैनेजर्स को पहले ही रिप्लेस कर दिया गया है।
पिछले तीन हफ्तों में कंपनी के तीन टॉप लेवल एम्प्लॉईज के रिजाइन देने के बाद अब छंटनी की खबर सामने आई है। जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता, न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गंजू और इंटरसिटी हेड सिद्धार्थ जेवर ने सीनियर लेवल मैनेजमेंट पर स्थिरता की चिंताओं को देखते हुए इस्तीफा दे दिया था।

- Advertisement -

Latest news

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино Оформление профиля в интернет-казино — это начальный этап к захватывающему миру гэмблинга. Процесс регистрации как правило...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Gambling online game Daman Game Strategies and Tips to Win.1081 (2)

Gambling online game Daman Game - Strategies and Tips to Win ...

Мостбет ставки на спорт и слоты в казино Mostbet.57

Официальный сайт Мостбет - ставки на спорт и слоты в казино Mostbet ...

Explorando el Universo de Cashwin Casino Opiniones y Revelaciones

Explorando el Universo de Cashwin Casino: Opiniones y Revelaciones Tabla de Contenidos ...

Мелбет на Андроид с официального сайта: Играй на максимум в 2025!

Мелбет на Андроид с официального сайта: полный обзор 2025 Автор статьи: Андрей Пономарев, главный редактор iGaming. Модератор: Светлана Донмез, эксперт по спортивным ставкам и онлайн-гемблингу....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here