गाजा में स्कूल पर हवाई हमले: इजराइल ने दागे 3 रॉकेट,100 से ज्यादा की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गाजा के दाराज जिले में एक स्कूल पर शनिवार सुबह हमला हुआ। इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अलजजीरा के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

इस स्कूल में कई लोगों ने शरण ले रखी थी। सुबह की नमाज पढ़ने के दौरान यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक 3 रॉकेट स्कूल पर गिरे। इससे वहां आग लग गई।

इजराइली सेना का दावा है कि अल-तबीन स्कूल का इस्तेमाल हमास ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था। उसमें हमास के कई आतंकी मौजूद थे। हमला आम नागरिकों पर नहीं किया गया है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमले से पहले नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए उन्होंने कई कदम उठाए थे। इलाके की हवाई निगरानी की गई थी। साथ ही वहां मौजूद इजराइल के इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए भी जानकारी इकट्ठा की गई थी।
हमास प्रवक्ता महमूद बासल ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि हमले में करीब 100 लोग मारे गए हैं। दर्जनों घायल हुए हैं। स्कूल में फिलिस्तीनियों ने पनाह ली थी। यह भयावह हमला है।

इससे पहले गुरुवार को भी गाजा में दो स्कूलों पर इजराइली सेना ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए थे। तब इजराइली सेना ने कहा था कि उसने हमास के कमांड सेंटरों पर हमला किया है।

फिलिस्तीनी पत्रकार होसम शबात ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि गाजा शहर में बमबारी वाले स्कूल में फिलिस्तीनी लोग फंसे हुए हैं। आग बुझाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि इजराइली सेना ने पानी की सप्लाई भी काट दी है।

फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने कहा कि स्कूल में सुबह अल्लाह की इबादत करने वालों को अपराधियों ने निशाना बनाया। ये अपराध है। दुश्मन सेना स्कूल को तबाह करने के बाद वही बहाने इस्तेमाल कर रही है जो उन्होंने अस्पतालों पर हमला करने के बाद किए थे। उनकी सारी दलीलें झूठी साबित हुईं।

- Advertisement -

Latest news

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты Онлайн игорные заведения быстро приобретают признание, завлекая миллионы игроков в глобальном масштабе. Одним из главных из ключевых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Essential Customer Support Services at the Best Online Casino in Canada

Essential Customer Support Services at the Best Online Casino in CanadaWhen it comes to choosing the best online casino in Canada, one of the...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.2193

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...

The Role of AI in the Best Online Casino Ontario Experience

The Role of AI in the Best Online Casino Ontario ExperienceThe integration of Artificial Intelligence (AI) in online casinos has transformed the gaming experience,...

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here