गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे पर हादसा: रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस से टकराई कार, परिवार के 6 लोगों की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । गाजियाबाद में मंगलवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। दो लोगों की हालत नाजुक है। हादसा एनएच-9 पर क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सुबह करीब 7 बजे हुआ था।
मेरठ के थाना इंचौली ​​​​​​के धनपुर गांव का रहने वाला परिवार TUV कार से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। कार में 4 बच्चे भी सवार थे। तभी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर विजय नगर फ्लाई ओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे का CCTV भी सामने आया है।

इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार बस रॉन्ग साइड से जा रही थी। तभी सामने से आ रही कार टकरा जाती है। कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में नरेंद्र यादव (45), उनकी पत्नी अनीता (42) और दो बेटे हिमांशु (12) और करकित (15) की मौत हुई। नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38) और बेटी वंशिका (7) की भी मौत हुई है, जबकि धर्मेंद (48) और उनके बेटे आर्यन (8) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धर्मेंद्र खेती करते थे। जबकि नरेंद्र इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे।

ADCP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया, ”बस नोएडा के बाल भारती स्कूल की है। ड्राइवर दिल्ली से लौट रहा था। गाजीपुर में उसने CNG भरवाई और रॉन्ग साइड पर चल रहा था। इस हादसे में पूरी गलती बस ड्राइवर की है।”

बताया जा रहा है कि बस करीब 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड में दौड़ी। बस ड्राइवर का नाम प्रेमपाल है। उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1XBET Ставки нате больше 70 спортивных дисциплин!

Контора честью сотрудничает из профильными сайтами, защищающими права инвесторов (в том числе нашу площадку). У обнаружении промахов (несправедливая автоблокировка, аномальный артрасчет ставки а также...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...

“Ideal Online Casinos Down Under: Top Aussie Actual Money Sites 2025

Best On The Web Blackjack Sites In Australia For Real Money 2025ContentFind Casinos With The Particular Best Payouts Throughout AustraliaFind The Very Best Australian...

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino Table des Matières ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here