गंदे कपड़ों की वजह से किसान को मेट्रो में चढ़ने से रोकना पड़ा भारी, प्रबंधन ने पर्यवेक्षक को किया बर्खास्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बेंगलुरु, 26 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु मेट्रो ने एक किसान को अनुचित कपड़े पहने होने के कारण उसे ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने से रोकने के आरोप में सोमवार को एक सुरक्षा पर्यवेक्षक को उसके पद से बर्खास्त कर दिया।

एक यात्री ने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर 18 फरवरी की घटना का वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “अविश्वसनीय…क्या मेट्रो सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है? क्या मेट्रो की सेवा का इस्तेमाल करने के लिए कोई ड्रेस कोड है? मैं कार्तिक सी. ऐरानी की कार्रवाई की सरहाना करता हूं, जिन्होंने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर एक किसान के अधिकार के लिए आवाज उठाई। हमें ऐसे और नायकों की हर जगह जरुरत है।”

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा: ”नम्मा (बेंगलुरु) मेट्रो एक समावेशी सार्वजनिक परिवहन है। राजाजीनगर की इस घटना की जांच की गई और सुरक्षा पर्यवेक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बीएमआरसीएल को यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है।”

वीडियो को बाद में विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर कई लोगों द्वारा साझा किया गया, जिसमें सुरक्षा कर्मचारियों की कार्रवाई के लिये बीएमआरसीएल की आलोचना की गई।

एक यात्री द्वारा 24 फरवरी को पोस्ट किए गए वीडियो में यह दिख रहा है कि सुरक्षा पर्यवेक्षक ने एक किसान को ‘‘उचित कपड़े’’ न पहनने के कारण उसे मेट्रो की सेवा का इस्तेमाल करने से रोका।

किसान के बराबर में सुरक्षा जांच के लिए कतार में खड़े हुए यात्री ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सुरक्षा कर्मचारियों से सवाल किया कि वह किस आधार पर उन्हें सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने एक नागरिक के रूप में वैध टिकट के साथ मेट्रो का उपयोग करने के उसके अधिकार के लिए किसान की ओर से लड़ाई लड़ी और यह भी कहा कि उनके बैग में कोई भी ऐसी वस्तु नहीं है जिसे मेट्रो में लाने पर प्रतिबंध है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbetในบทความนี้เราจะพาคุณไปรู้จักกับขั้นตอนการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet อย่างละเอียดและง่ายต่อการทำตาม ไม่ว่าคุณจะเป็นผู้เล่นมือใหม่หรือมือเก่าก็สามารถดำเนินการถอนได้อย่างมั่นใจและปลอดภัย 1xbet เป็นแพลตฟอร์มพนันออนไลน์ที่มีระบบถอนเงินรวดเร็ว รองรับหลายช่องทาง และมีความน่าเชื่อถือสูง ด้วยวิธีการที่ถูกต้องจะช่วยให้คุณรับเงินรางวัลได้โดยไม่มีปัญหา พร้อมรับรองความสะดวกสบายและปลอดภัยสำหรับผู้ใช้งานทุกคนทำความเข้าใจกับนโยบายการถอนเงินของ 1xbetก่อนที่คุณจะเริ่มถอนเงิน สิ่งสำคัญคือต้องเข้าใจนโยบายและข้อกำหนดเกี่ยวกับการถอนเงินของ 1xbet เพื่อให้กระบวนการเป็นไปอย่างราบรื่น ทั้งนี้ 1xbet มีข้อกำหนดที่ชัดเจนในเรื่องของจำนวนเงินถอนขั้นต่ำ การยืนยันตัวตน และช่องทางการถอนเงินที่รองรับ นอกจากนี้ยังมีเงื่อนไขเกี่ยวกับโบนัส เช่น หากคุณได้รับโบนัสมาต้องทำยอดเทิร์นโอเวอร์ให้ครบก่อนที่จะสามารถถอนเงินรางวัลได้ การทำความเข้าใจในรายละเอียดเหล่านี้...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznieChcesz wiedzieć, jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie? Proces wypłaty środków jest prosty,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here