Gas price hike : बढ़ती महंगाई में कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, दिल्ली में दाम 3000 रुपये के पार

मई की पहली तारीख आम आदमी के लिए राहत और व्यापारियों के लिए आफत लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपए का ऐतिहासिक इजाफा कर सबको चौंका दिया है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला नीला सिलिंडर 3071.50 रुपये का हो गया है।
होटल-ढाबा वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
इस भारी बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर बाहर खाना खाने वालों की जेब पर पड़ सकता है।
राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम स्थिर हैं, जिससे घरों का बजट फिलहाल सुरक्षित है। यह फैसला कारोबारी जगत में महंगाई की नई लहर ला सकता है।
छत्तीसगढ़ में 3295 रुपये में मिलेगा सिलिंडर
छत्तीसगढ़ में HPCL के एजेंसी संचालक किशोर साहरिया ने बताया कि इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गया है। आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर 3,295 रुपये की दर से उपलब्ध होंगे।




