घर बैठे ऑर्डर करें Aadhaar PVC Card बस 50 रुपए में, यहां देखें इसकी पूरी प्रोसेस

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड अगर गुम या खराब हो जाए तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप घर बैठे ही PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इस कार्ड को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केवल 50 रुपए का शुल्क देकर ऑर्डर किया जा सकता है।

पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। UIDAI के मुताबिक, इस कार्ड में सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, कार्ड जारी करने और प्रिंट करने की तारीख और अन्य जानकारियां होती हैं।

यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं…

ये है PVC आधार कार्ड बनवाने की प्रोसे?

• इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

• इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपने आधार का 12 डिजिट का नंबर डालना होगा।

• इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरना होगा।

• ओटीपी के लिए ​Send OTP पर क्लिक करें।

• इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP को दी गई खाली जगह में भरें और सबमिट करें।

• इसके बाद ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद यहां आपको आपकी जानकारी दिखाई देगी। यहां नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

• इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

• जहां आपको क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के विकल्प मिलेंगे।

• इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेजा जाएगा। आपको यहां 50 रुपए की फीस जमा करनी होगी।

• पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार PVC कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

• पूरी प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद UIDAI 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा।

• इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sultan Games Как начать играть.1747

Казино Sultan Games - Как начать играть ▶️ ИГРАТЬ ...

1Win официальный сайт букмекера 1Вин ставки на спорт.2312 (2)

1Win официальный сайт букмекера — 1Вин ставки на спорт ...

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Gameplay.652 (2)

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Gameplay ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here