Rashtra Aajkal
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

घर में घुसकर आरोपितों द्वारा महिला को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल लेकर हुए फरार

घर में घुसकर आरोपितों द्वारा महिला को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रतलाम। थाना माणक चौक क्षेत्र की नाइयों की गली स्थित हनुमान रूंडी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात आरोपितों द्वारा महिला को बंधक बनाकर उसकी चोटी काटने और चार माह की बच्ची को बाथरूम में छोड़कर नकदी व मोबाइल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फरियादी रुपेश सोलंकी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई संजय सोलंकी बाजना बस स्टैंड स्थित सैलून पर थे। परिवार नाइयों की गली स्थित मकान में रहता है। भूतल पर पिता अशोक सोलंकी एवं माता पुष्पा सोलंकी और प्रथम मंजिल पर पत्नी मोनिका सोलंकी, पांच वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष और चार माह की पुत्री काव्या रहती है, जबकि दूसरी मंजिल पर बड़ा भाई संजय अपने परिवार के साथ रहता है।

घर में घुसकर आरोपितों द्वारा महिला को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल लेकर हुए फरार

दोपहर करीब 1:30 बजे अशोक सोलंकी स्कूल से रुद्राक्ष और संजय की सात वर्षीय पुत्री नव्या को लेकर घर पहुंचे। अशोक नीचे ही रुक गए, जबकि दोनों बच्चे पहली मंजिल पर चले गए। वहां पहुंचने पर नव्या ने चार माह की काव्या को बाथरूम में लेटा देखा। उसने तुरंत नीचे आकर अशोक सोलंकी को इसकी जानकारी दी और दो लोगों को घर से भागते हुए देखने की बात भी बताई।

अशोक जब ऊपर पहुंचे तो पीछे के कमरे में बहू मोनिका सोलंकी बेड पर अचेत अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। स्वजन ने तत्काल मोनिका और मासूम बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर है।सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि घटना के दौरान पास में मजदूर कार्य कर रहे थे। आसपास लोग भी थे, लेकिन किसी ने आरोपितों को नहीं देखा। बच्ची का कहना है कि बदमाश मकान के पीछे चद्दर पर कूदकर भागे, लेकिन किसी को आवाज नहीं सुनाई दी। जांच की जा रही है।

 

 

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।