गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर 40 करोड़ कर दिए खाक, 2500 साल पुरानी कलाकृतियों को तोड़ डाला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । 21 साल के एक युवक ने गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ऐसा कारनामा किया कि उससे करोड़ों के सामान का नुकसान हो गया। मामला अमेरिका के डलास शहर का है। बीते बुधवार को यहां ब्रायन हर्नांडेज किसी बात को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ बैठा। ब्रायन ने गुस्से में ऐसा किया जिसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था। वह एक म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गुस्से में ब्रायन ने म्यूजियम में रखी तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला। करीब 2500 साल पुरानी इन कलाकृतियों की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इनकी कुल कीमत थी 5 मिलियन डॉलर, यानी करीब 40 करोड़ रुपये।

डेली मेल के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार की है। ब्रायन इतने गुस्से में था कि उसने बंद म्यूजियम का पहले कुर्सी से दरवाजा तोड़ा फिर उसमें दाखिल हुआ।

ब्रायन को इस बात का अंदाजा हो गया था कि उसने गुस्से में बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसलिए उसने पुलिस को फोन कर पूरी बात बताई कि उसका गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और उसने कलाकृतियां तोड़ डाली हैं।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here