गीतांजली राव बनी किड ऑफ द ईयर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | भारतीय मूल की अमेरिकी गीतांजलि राव को टाइम मैगजीन ने किड ऑफ द इयर चुना है। गीतांजलि महज 15 साल की हैं, लेकिन उन्होंने साइंस से जुड़ी कामयाबियां हासिल की हैं। टाइम मैगजीन ने गीतांजलि को साइंटिस्ट और इनवेंटर बताया है। मैगजीन ने पहली बार इस कैटेगरी में किसी को चुना है।

टाइम के मुताबिक, गीतांजलि ने पीने के पानी में प्रदूषण रोकने, अफीम की लत छुड़ाने और साइबर बुलींग रोकने के लिए शानदार काम किया है। इसलिए मैगजीन ने अपने कवर पेज पर उन्हें जगह दी है। उन्होंने इन समस्याओं को दूर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐप और क्राेम एक्सटेंशन तैयार किए।

5000 नॉमिनेशंस में से चुनी गईं
मैगजीन को पहले किड ऑफ द इयर के लिए 5 हजार से ज्यादा नॉमिनेशन मिले थे। इनमें से सिर्फ गीतांजलि को चुना गया। इससे पहले टाइम स्पेशल के लिए उनका इंटरव्यू एक्टर और एक्टिविस्ट एंजेलिना जोली ने लिया था।

नई जेनरेशन कई समस्याओं का सामना कर रही
गीतांजलि ने इंटरव्यू में कहा- हमारी जेनरेशन कई ऐसी परेशानियों से जूझ रही है, जो पहले कभी नजर नहीं आईं। पुरानी समस्याएं भी कायम हैं। एक ओर हम महामारी का सामना कर रहे हैं तो दूसरी ओर मानवाधिकार से जुड़ी समस्याएं भी हैं। क्लाइमेट चेंज और साइबर बुलींग जैसी समस्याओं को हमने पैदा नहीं किया। हालांकि, हमें तकनीक की मदद से इन्हें सुलझाना होगा।

टाइम के कवर पर जगह पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की
गीतांजलि टाइम मैगजीन के कवर पर जगह पाने वाले सबसे कम उम्र की लड़की हैं। पिछले साल क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को 16 साल की उम्र में मैगजीन ने पर्सन ऑफ दी इयर चुना था। मैगजीन 1927 से ही हर साल खास उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को मैन ऑफ इयर चुनती है। हर साल यह अपने कैटेगरी को अपडेट करती है।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.1913 (4)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.3563

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

Pocket Option Официальный сайт платформы для торговли – Бинарные Опционы.2353

Pocket Option - Официальный сайт платформы для торговли - Бинарные Опционы ...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Unlock Free Spins

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Unlock Free Spins If you're looking for a premier online gaming experience that marries excitement with rewards, look...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here