ग्लोबल वार्मिंग ने भगवान को भी नहीं बख्शा, बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम से मार्च में ही गायब हो गई बर्फ, ऊंची चोटियां भी हो सकती हैं बर्फविहीन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । ग्लोबल वार्मिंग ने भगवान को भी नहीं बख्शा है। इस बार पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी के बावजूद ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखने लगा है। बद्रीनाथ धाम में जहां पहले चार फीट तक बर्फ रहती थी, वहां अब बर्फ है ही नहीं। इस साल तो केदारनाथ धाम में भी परिसर से बर्फ हटाने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि यहां जमी बर्फ पिघल चुकी है।

गंगोत्री और यमुनोत्री में भी इस साल नाममात्र की बर्फ रह गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बारिश नहीं हुई और इसी तरह गर्मी पड़ती रही, तो ऊंची चोटियां भी बर्फविहीन हो जाएंगी। दरअसल, बद्रीनाथ धाम में मार्च महीने में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमी थी, जो अब तेजी से पिघलने लगी है। यहां तप्तकुंड, परिक्रमा स्थल, परिसर और आस्था पथ पर बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। यहां से 3 किमी की दूरी पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा में भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। फरवरी माह में यहां पांच से छह फीट तक बर्फ जम गई थी।

बामणी गांव जो बर्फ से पूरी तरह ढक गया था, वह भी गायब हो गया है। गंगोत्री धाम में आस-पास जमी बर्फ 20 मार्च तक ही पिघल चुकी थी। पिछले साल तक धाम में बर्फ 15 अप्रैल तक जमी हुई दिखती थी। यमुनोत्री धाम की स्थिति भी यही है। यहां भी बर्फ तेजी से पिघल रही है।

राहत की बात ये है कि प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब अभी करीब 10 फीट बर्फ से ढका हुआ है। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ और गुरुद्वारे से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान 15 अप्रैल तक यहां पहुंच जाएंगे। यदि मौसम में बदलाव इसी तरह होता रहा तो मई महीने तक हेमकुंड से भी बर्फ पिघल जाएगी।

बता दें कि 2022 का मार्च महीना पिछले 122 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। मार्च महीने में पारा 40 के पार चला गया था। इसका सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग ही है। इससे पहले मार्च 2010 में सामान्य औसत तापमान 33.09 डिग्री सेंटीग्रेड था जबकि मार्च 2022 में औसत तापमान 33.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया।

अगर बात मार्च 2020 की करें तो उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी थी। पिछले कुछ सालो में हमने बेमौसम सामान्य से अधिक गर्मी, सर्दी और बारिश अनुभव किया है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino I Avsaknad Av Bankid » Utländska Casinon Utan Mobilt Bankid

"Finna Bästa Casino Utan Bankid 2025 > Vi Listar 100+ SpelsajterContentDu Har Inte Tillgång Till Bankid CLäs BonusvillkorenHur Kan Jag Spela Casino I Avsaknad...

“1win Brasil: Apostas Esportivas Bônus Até R$5000

1win Apostas Esportivas Oficiais E Casino On The Internet LoginContentIn AppSeleção Carry Out Tipo De Aposta E Do ValorBônus Para Novos Jogadores Da 1...

Zarejestruj Się I Zgarnij Bonus Już Dziś!

Vulkan Vegas Polska Bonus 6000 Zł + 150 Free Spinów 2025ContentVulcan Kasyno Na Żywo Z Prawdziwymi KrupieramiLogowanie Do Vulkan Vegas W Wersji MobilnejThe Unique...

Mostbet কিভাবে খুলবো: সহজবোধ্য নির্দেশনা

Mostbet কিভাবে খুলবো: সহজবোধ্য নির্দেশনাঅনেকে অনলাইন বেটিং প্ল্যাটফর্ম Mostbet সম্পর্কে জানতে চান এবং কিভাবে একটি অ্যাকাউন্ট খুলতে হবে তা বুঝতে চান। মূলত, Mostbet একটি...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here