गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर

सिहोरा – आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर को गौ जीवन के जन्म से मृत्यु तक के कार्य को विधिवत करने हेतु सरकार से सहयोग की दरकार है।इस हेतु समिति ने सिहोरा विधायक को छै माह पूर्व पत्र भी दिया था जिसपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

अंतिम संस्कार हेतु स्थान नही – समिति के अध्यक्ष शैलेश जैन ने बताया कि हमारी समिति गौ वंश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।सभी गौ वंश को रहने के लिए पर्याप्त स्थान,भोजन के लिए पर्याप्त भूंसा और घायल तथा बीमार पशुओं के अच्छे इलाज की व्यवस्था गोसलपुर आश्रम में उपलब्ध है।पर पशुओं के मृत होने पर उनके अंतिम संस्कार में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समिति द्वारा जुलाई 2024 को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को पत्र सौंप इस हेतु शासकीय जमीन उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया था।जिसपर कोई भी कार्यवाही की जानकारी समिति को नहीं दी गई।
मुख्य मार्ग से सड़क भी नही –
समिति के सचिव सुनील जैन,कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन,उपाध्यक्ष विमल जैन, डॉ.सुनील दियोरिया(कोषाध्यक्ष),संदीप जैन,अमित जैन आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग से सम्मेदगिरी मंदिर तक जाने हेतु मार्ग भी नही है।समिति ने सिहोरा विधायक से कांक्रीट सड़क निर्माण कराने का पत्र भी सौंपा है।इससे सांसद व विधायक द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु एक बोरवेल कराने का आश्वासन भी आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here