कारोबार: पिछले सप्ताह सोने में आई जबरदस्त गिरावट Gold Price, पिछले महीने के मुकाबले चांदी हुई 19,229 रुपये सस्ती

- Advertisement -
- Advertisement -

पिछले हफ्ते सोने में 4.6 फीसद और चांदी में 15 फीसद की गिरावट रही है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ बंद हुईं।

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (बिजनेस डेस्क): आपको बता दें कि यह कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। वहीं, वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते मार्च के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है।

दिसंबर वायदे का सोने का भाव भी शुक्रवार को गिरावट के साथ 49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आइए अब यह जानते हैं कि पिछले हफ्ते सोना कितना सस्ता हुआ है। एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव (Gold Futures Price) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 245 रुपये की गिरावट के साथ 49,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इस सोने में पिछले सप्ताह 2,056 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज हुई है। इसी तरह दिसंबर वायदा के सोने के भाव में इस सप्ताह 2,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 21 सितंबर को एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा का सोना 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह सोना 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने के बाद आइए अब घरेलू बाजार में चांदी की कीमतें जानते हैं। दिसंबर वायदा का चांदी का भाव (Silver Price) पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर 602 रुपये की अच्छी-खासी गिरावट के साथ 59,027 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस चांदी की कीमत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 21 सितंबर को एमसीएक्स पर 67,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 67,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में पिछले सप्ताह 8,850 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है।

आइए अब पिछले महीने अर्थात अगस्त महीने में रहीं सोने की कीमतों से मौजूदा कीमतों की तुलना करते हैं। गौरतलब है कि छह अगस्त को अक्टूबर वायदा का सोने का भाव 55,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के पर बंद हुआ था। तब से लेकर अब तक इस सोने के भाव में 6,186 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है। इसमें से अकेले दो हजार रुपये की गिरावट तो इसी हफ्ते आई है।

चांदी की बात करें, तो 10 अगस्त को दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 78,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। तब से लेकर अब तक इस चांदी की कीमत में 19,229 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। इसमें से अकेले 8,850 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट तो इसी हफ्ते आई है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का दिसंबर वायदा का भाव कॉमेक्स पर 0.56 फीसद या 10.60 डॉलर की अच्छी-खासी गिरावट के साथ 1866.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। आइए अब वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें (Global Gold Price) जानते हैं।

इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.35 फीसद या 6.48 डॉलर की गिरावट के साथ 1861.59 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ। ब्लूमबर्ग के अनुसार, दिसंबर वायदा की चांदी की वैश्विक कीमत कॉमेक्स पर शुक्रवार को 0.44 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.12 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। चांदी की वैश्विक कीमतें (Global Silver Price) भी शुक्रवार को गिरावट के साथ ही बंद हुईं।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक ग्रोथ दृष्टिकोण पर उपजी चिंताओं से दुनिया की सबसे तरल मुद्रा अमेरिकी डॉलर सेफ हैवन के रूप में मजबूत हुई है। ऐसे में निवेशकों का रुख सोने से हटकर यूएस डॉलर की तरफ चला गया है। इसके साथ ही सोने में बिकवाली भी देखने को मिल रही है।

यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस समय यूएस डॉलर दो महीनों के उच्च स्तर पर है। विश्लेषकों ने सोने के भाव में इस गिरावट के लिए अमेरिकी डॉलर को जिम्मेदार बताया है।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино слоты и игры.751

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Casino Uden Rofus Find Para Bedste Sider & Ansvarlige Tips

Casino Uden Rofus Bedste Internet Casino Uden Rofus Licens 2025ContentFordele Ved With Spille Uden RofusAnbefalede Casinoer Uden RofusFremtiden For On-line Spil I DanmarkSvært At...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2765

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here