गूगल पर कोर्ट ने लगाया 729 करोड़ का जुर्माना,आतंक को बढ़ावा देने का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । रूस की अदालत ने शुक्रवार को गूगल पर 9.8 करोड़ डॉलर (करीब 739 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। गूगल ने रूस में जो कंटेंट बैन उन्हीं को अपने सर्च इंजन पर दिखा रहा था और सरकार की चेतावनी के बाद भी उन कंटेंट को हटाया नहीं। जिसके बाद वहां की अदालत ने उस पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, अदालत ने मेटा और इंस्टाग्राम पर भी इसी आरोप में 27.15 मिलियन डॉलर (205 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है।

इन प्लेटफॉर्म ने 2000 से ज्यादा बैन किए गए कंटेंट को नहीं हटाया। रूस ऐसे कंटेंट को बैन करता है, जिनमें नशीली दवाओं के इस्तेमाल, हथियारों और आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है।

रूस ने इस साल टेक कंपनियों पर लगातार कड़े कदम उठाएं हैं। इसके पहले 2021 में ही गूगल को 400,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपए) से ज्यादा का जुर्माना लग चुका है। साथ आधिकारिक तौर पर 13 विदेशी टेक कंपनियों को 1 जनवरी, 2022 तक रूस में रहने का अल्टीमेटम भी दिया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां अमेरिका देश की हैं। यह भी बोला है कि यदि वे ऐसा नहीं करेंगी तो कंपनियों को देश में हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा।

गूगल ने कहा है कि वह अदालत के आदेश को स्टडी करेगा। उसके बाद ही वह अपने अगले कदम पर फैसला करेगा। गौरतलब है कि रूसी अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से रिलेटेड कंटेंट को हटाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव बढ़ाया है।

इस साल की शुरुआत में ही रूसी अधिकारियों ने जेल में बंद रूस सरकार के आलोचक एलेक्सी नवलनी के सपोर्ट में विरोध के बारे में घोषणाओं को नहीं हटाने के लिए टेक कंपनियों को दोषी ठहराया था। रूसी अदालतें इस साल गूगल, फेसबुक और ट्विटर पर भी जुर्माना लगा चुकी हैं। टेलीग्राम पर अदालत की प्रेस सर्विस ने कहा कि अमेरिकी फर्म पर 7.2 बिलियन रूबल (9.8 करोड़ डॉलर या 8.6 करोड़ यूरो) का जुर्माना लगाये जाने की जानकारी शेयर की है।

ऐसे निर्धारित किया गया जुर्माना
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुर्माने की यह रकम गूगल की वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय की गई थी। मेटा जिसकी इन्हीं आरोपों पर अदालत में सुनवाई हो रही है। उसको भी रेवेन्यू-बेस्ड जुर्माने की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...

Приз в каждом отскоке стратегия и удача в plinko casino современной азартной игре

Приз в каждом отскоке: стратегия и удача в plinko casino современной азартной игреИстория и эволюция PlinkoМеханика игры Plinko: как все работаетСтратегии игры в Plinko:...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.2329

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here