गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में हुए शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। वे गुरुवार (28 मार्च) शाम करीब 5 बजे सीएम शिंदे के साथ मुंबई स्थित शिवसेना ऑफिस पहुंचे। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली।

शिवसेना जॉइन करने के बाद गोविंदा ने कहा- मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। ये संयोग है कि 14 साल बाद मैं फिर से राजनीति में आया हूं। मुझ पर जो विश्वास किया गया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा।

शिवसेना गोविंदा को मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। यहां से उद्धव गुट की शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोविंदा ने 27 मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे।

ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था। गोविंदा 2004 से 2009 तक सांसद रहे।

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और NCP के गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 27 पर, शिवसेना 14 पर और NCP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।

इससे पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से BJP 30 से 32 सीटों पर, शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 6 मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनने की बात सामने आई थी।

- Advertisement -

Latest news

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here