राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खलाना में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को विकास यात्रा निकाली जा रही थी। जहां यात्रा मार्ग पर बीच में खड़ा ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर यात्रा में शामिल लोगों का ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने चालक को चांटा मार दिया था। इस पर एक युवक ने कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। मामले ने तूल पकड़ लिया। पत्थर फेंकने वाला युवक वर्ग विशेष का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआइ प्रवीण पाठक का कहना था कि हमला नहीं हुआ है। ट्रैक्टर हटाने की बात पर विवाद हुआ था।