hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

ग्रामीणों ने पत्थर रखकर रोका विधायक का रास्ता, कहां की ‘इसी खराब सड़क से जाइए’, सड़क की गुणवत्ता पर भी उठाए कई सवाल

जिले के जनपद अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल के पोषक ग्राम पिंडरुखी में शनिवार की शाम शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का वाहन ग्रामीणों ने रोककर विरोध जताया। ग्रामीण गांव में सड़क निर्माण में की गई अनियमितता को लेकर आक्रोशित हो गए थे। वाहन रोककर ग्रामीणों ने विधायक से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा विधायक के वाहन को रोकने का पूरा वाकया से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक विधायक शाम लगभग सात बजे के आसपास ग्राम पिंडरुखी में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में ही पत्थर रखकर ग्रामीण बैठे थे और जैसे ही विधायक का वाहन पहुंचा तो ग्रामीणों द्वारा रोक लिया गया।

 

आक्रोशित ग्रामीण सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते शिकायत करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना था कि उनके द्वारा सीसी रोड निर्माण में की गई अनियमितता को लेकर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई सहित जिला पंचायत में भी शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद भी इस मामले में लेकिन पहल नहीं की गई। वीडियो में ग्रामीण विधायक से यह भी कहते दिखाई दिए कि वे भी उसी खराब मार्ग से होकर जाएं। ग्रामीणों के विरोध के बाद विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और वापस लौट गए।

घटना के संबंध में विधायक धुर्वे का कहना है कि वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि है। ग्रामीण उन्हें नहीं रोकेंगे तो किसे रोकेंगे। ग्रामीणों की मांग जायज है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 2 =

Back to top button